अब सुधा दूध की कीमत 2 रुपए बढ़ी....

पटना डेयरी उत्पाद यानी सुधा डेयरी के दूध की कीमत बढ़ गई है। आधी रात के बाद से दूध की कीमतों में इजाफा हो जाएगा। पटना डेयरी प्रबंधन ने बयान जारी करते हुए कहा कि गुणवत्ता और किसानों के हो रही महंगी खरीद के कारण दूध के दाम बढ़ाए गए हैं। दामों में एक सो दो रुपये तक की वृद्धि हुई। अब सुधा दूध के आधा किलो का कोई भी पैकेट पुराने रेट से एक रूपये अधिक जबकि एक किलो का पैकट पुराने रेट से दो रुपये रुपये अधिक हो जाएगा। पटना डेयरी प्रोडक्ट के एमडी सुधीर कुमार सिंह ने कहा कि किसानों की डिमांड पर दूध खरीदने की कीमत में गुणवत्ता के आधार पर दूध की कीमतें बढ़ाई गई हैं।

आपको बता दें लम्बे समय के बाद दूध की कीमतों में इजाफा हुआ है। इससे पहले 17 मई 2014 को दूध की कीमत में वृद्धि की गई थी।

दुग्ध उत्पादों के मूल्य में भी बढ़ोतरी
बिहार स्टेट मिल्क को-ऑपरेटिव फेडरेशन लिमिटेड के जनसंपर्क अधिकारी ने बताया कि बिहार में सुधा के सभी प्रकार के पैकेट बंद दूध में प्रति लीटर दो रुपए की बढ़ोतरी का फैसला लिया गया है। इसी अनुपात में दुग्ध उत्पादों की कीमत में भी बढ़ोत्तरी की जाएगी। हालांकि अभी दुग्ध उत्पादों की बढ़ी हुई कीमत की घोषणा नहीं की गई है।

बिहार में सुधा दूध की कीमत:
दूध - 1 लीटर - आधा लीटर (रुपए में)
सुधा गोल्ड - 45 - 23
सुधा शक्ति - 39 - 20
गाय का दूध - 37 - 19
सुधा हेल्दी - 35 - 18
सुधा स्मार्ट - 32 - 16
टी स्पेशल - 36 - 18

लेबल: , , , , , ,