बिहार के किसान की बेटी शिंजनी का कमाल, पेटीएम पेमेंट बैंक की बनी सीईओ

बिहार के समस्तीपुर की रहने वाली शिंजिनी का डंका आज पूरी दुनिया में बज रहा है। शिंजनी की उपलब्धि पर बिहार गौरवान्वित महसूस कर रहा है। अपनी नई पारी की शुरुआत उसने पेटीएम पेमेंट बैंक की सीईओ के रुप में किया है। इससे पहले शिंजनी ने आरबीआई के डिप्टी मैनेजर के रुप में कार्यरत थी।

समस्तीपुर की रहने वाली है शिंजनी
समस्तीपुर के पुनास गांव की रहने वाली शिंजनी का जन्म एक सधारण किसान परिवार में हुआ था। लखीसराय के बालिका विद्यापीठ से अपनी स्कूली शिक्षा पूरा करने के बाद वो पटना वीमेंस कॉलेज से अंग्रेजी में ग्रेजुएशन किया।

पटना में पढने के बाद शिंजनी ने दिल्ली विश्वविद्यालय से अंग्रेजी में एमए और फिर अमेरिका के टेक्सास यूनिवर्सिटी के लिंडन जॉनसन स्कूल से पब्लिक पॉलिसी में एमए किया। शिंजिनी के चचेरे भाई जो समस्तीपुर में रहते हैं, बताते हैं कि शिंजिनी के पिता प्रियदर्शिनी इनकम टैक्स विभाग से सेवानिवृत हैं।

पढ़ाई का खर्च उठाने के लिए की नौकरी
पढ़ाई का खर्च उठाने के लिए शिंजनी ने बालिका विद्यापीठ में नौकरी की थी। अमेरिका से डिग्री हासिल करने के बाद वह मार्च 1992 में रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया में डिप्टी जनरल मैनेजर बनीं और नवंबर 2007 तक इस पद पर रहीं। दिसंबर, 2007 में अमेरिका की वित्तीय संस्था मेरिल लिंच कंट्री कंपलायंस हेड के तौर पर जुड़ीं और अक्टूबर, 2007 तक यहां रहीं।

अक्टूबर, 2010 में प्राइस वाटर हाउस कूपर्स में डायरेक्टर के पद पर काम किया। मौजूदा समय वे प्राइस वाटर हाउस कूपर्स (पीडब्लूसी) में कार्यकारी निदेशक के पद पर हैं। शिंजनी कुमार अब पेटीएम पेमेंट बैंक की सीईओ बनने जा रही है।

लेबल: , , , , , , , , , ,