मुजफ्फरपुर जंक्शन को वाई-फाई से लैस कर दिया गया है। जंक्शन परिसर में प्रवेश करते ही वाई-फाई चालू हो जाएगा। जंक्शन पर रविवार से वाई-फाई की सुविधा शुरू की गयी। इससे यात्रियों को मोबाइल व लैपटॉप पर फ्री नेट की सुविधा मिलेगी। रविवार को रेलवे के दूरसंचार विभाग के अधिकारियों ने इसका ट्रायल किया। इसके बाद यात्रियों के लिए चालू कर दिया। यह सुविधा मुफ्त में मिलेगी।
सोनपुर मंडल के सीनियर डीसीएम दिलीप कुमार ने कहा कि नार्थ बिहार के हाजीपुर के पश्चात मुजफ्फरपुर जंक्शन पर वाई-फाई की सुविधा शुरू की गई है। पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य सिग्नल व दूरसंचार अभियंता सुखेन देव ने कुशल नेतृत्व डीआरएम के मार्गदर्शन में किया। इसके बाद समस्तीपुर मंडल के बापूधाम, मोतिहारी व दरभंगा में सुविधा चालू की जाएगी। इस योजना के तहत गूगल व रेलटेल आपसी तालमेल से भारत के बड़े स्टेशनों पर मुफ्त वाई-फाई की सेवा दे रहे हैं। मुफ्त में वाई-फाई प्रारंभ के आधा घंटे के लिए होगा। उसके बाद सेवा के इस्तेमाल के लिए शुल्क देना होगा।लेबल: हिंदी समाचार, Bihar, India, Internet, Muzaffarpur, Railway, Technology, Wifi