बिहार: कैबिनेट की बैठक में 13 एजेंडों पर लगी मुहर, शहीदों के परिजनों को अब मिलेगा 11 लाख...

पटना में आज मंगलवार को नीतीश कुमार की अध्यक्षता में राज्य मंत्रिमंडल की बैठक 11:00 बजे से शुरू हुई। बैठक में कुल 13 प्रस्तावों को मंजूरी प्रदान की गई है। मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग के प्रधान सचिव ब्रजेश मेहरोत्रा ने बैठक में लिए गए फैसलों की जानकारी देते हुए बताया:

1. 65वीं अखिल भारतीय पुलिस कुश्ती (कलस्टर) प्रतियोगिता-2016 के लिए BMP-05 पटना परिसर में मल्टी कम्पलेक्स इण्डोर स्टेडियम एवं जीम भवन के निर्माण एवं खेल उपकरण के क्रय हेतु तकनीकी अनुमोदित प्राक्कलित राशि र 2253.254 लाख (बाईस करोड़ तिरेपन लाख पच्चीस हजार चार सौ रू०) की नयी योजना की प्रशासनिक स्वीकृति देने के संबंध में.

2. Bihar Motor Spirit 3iv High Speed Diesel Oil डीलर लाइसेंसिग ऑर्डर, 1966 में संशोधन के संबंध में.

3. बिहार वित्त अधिनियम, 2014 (बिहार अधि० 15, 2014) में संशोधन.

4. बिहार वित्त सेवा के वाणिज्य-कर पदाधिकारी कोटि के पदाधिकारी, श्रीमती अफशों अजीम की सेवा से बखस्तिगी की स्वीकृति के संबंध में स्वीकृत.

5. श्री सुरेश कुमार, (बि०प्र०से०), कोटि क्रमांक-1127/11, तत्कालीन प्रखंड विकास पदाधिकारी-सहअंचलाधिकारी, बलरामपुर, कटिहार (विभागीय संकल्प ज्ञापांक-8923, दिनांक-23.06.2016 द्वारा सेवा से बखास्त) द्वारा दंडादेश (बखस्तगी) के विरूद्ध समर्पित पुनर्विलोकन अभ्यावेदन (दिनांक-1108,16) अस्वीकृत करते हुए दंड यथावत् रखने के संबंध में स्वीकृत.

6. डा० संजय कुमार, तत्कालीन चिकित्सा पदाधिकारी, अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, परसण्डो, सम्प्रति निलंबित को पाँच वर्षों से अधिक लगातार अपने कर्तव्य से अनाधिकृत रूप से अनुपस्थित रहने के आरोप में बिहार सेवा संहिता के नियम-76 के तहत सेवा से बरखास्त करने का प्रस्ताव स्वीकृत.

7. श्री अनंत कुमार जिला जान-संपर्क पदाधिकारी, दरभंगा, सम्प्रति निलंबित को सेवा से बर्खास्त करने की स्वीकृति के संबंध में.

8. कृषि विभाग वित्तीय वर्ष 2016-17 में राष्ट्रीय कृषि विकास योजना की उप योजना हरित क्रांति योजना अंतर्गत कुल 15614.00 लाख रूपये (एक अरब छपन करोड़ चौदह लाख रुपये) (केन्द्रांश 8730.00 लाख रूपये, राज्यांश 5820.00 लाख रूपये एवं राज्य योजना 106400 लाख रूपये) के कार्यक्रमों के कार्यान्वयन की स्वीकृति.

9. ग्रामीण कार्य विभाग ग्रामीण कार्य विभाग के अन्तर्गत अधीक्षण अभियंता (असे०) से मुख्य अभियंता (असै०) के पद पर वेतनमान् रू० 37400-67000 ग्रेड पे-रू० 8900/-में प्रोन्नति दिये जाने का प्रस्ताव.

10. राजस्व एवं भूमि सधार विभाग पूर्वी चम्पारण जिलान्तर्गत पिपराकोठी अंचल के मौजा-पिपराकोठी, थाना नं०-210, खाता सं०-156 एवं 03. खेसरा सं०-30/01, 325/01, 327/01 एवं 331/01 रकबा-10.00 हेक्टेयर कृषि प्रक्षेत्र हेतु अर्जित भूमि पर राष्ट्रीय समेकित कृषि अनुसंधान केन्द्र, पिपराकोठी के भवन निर्माण हेतु भारतीय कृषि अनुसंधान पूषद भारत सकर को निशुष्क हस्तारण के संबंध में.

11. सहकारिता विमाग, पैंक्सों/व्यापार मंडलों में 500 मे॰टन एवं 1000 मे.टन क्षमता के गोदाम निर्माण हेतु निर्धारित अर्हता को संशोधित कर नई अर्हता निर्धारित करने की स्वीकृति.

12. ग्रामीण कार्य विभाग ग्रामीण कार्य विभाग को अन्तर्गत कार्यपालक अभियंता (असे०) से अधीक्षण अभियंता (असै०) के पद पर रू० 37400-67000 ग्रेड पे-रू० 8700/-में प्रोन्नति दिये जाने का प्रस्ताव.

13. युद्ध एवं युद्ध जैसी स्थिति में बिहार निवासी शहीद सैनिक पदाधिकारी/सैनिक के निकटतम आश्रितों को अनुग्रह अनुदान रू० 5,00,000/-(पाँच लाख रूपये) से बढ़ाकर रू० 11,00,000/-(ग्यारह लाख रूपये) करने की स्वीकृति एवं उनके अंत्येष्टि/अंतिम संस्कार के संबंध में.

लेबल: , , , , , , ,