बिहार के लाल सात्विक को मिला रेक्स कर्मवीर ग्लोबल फेलोशिप पुरस्कार...

बिहार के पूर्णिया के निवासी युवा इंजीनियर एवं सोशल इंटरप्रेन्योर सात्विक मिश्रा को उनकी सामाजिक सेवाएं के लिए "रेक्स कर्मवीर ग्लोबल फ़ेलोशिप 2016" पुरुस्कार से सम्मानित किया गया। गुरुग्राम में आयोजित रेक्स कॉन्क्लेव में सात्विक बिहार से एकलौते प्रतिनिधि थे।

पूर्व में भी हो चुके है सम्मानित.... 
शिक्षा के क्षेत्र में, विगत वर्ष सात्विक ने ओडिशा के एक छोटे से गांव में "भारतीय स्टेट बैंक युथ फॉर इंडिया फ़ेलोशिप" के अंदर सराहनीय योगदान दिया, जिससे महुदा (बेरहामपुर) के 500 दलित छात्र लाभान्वित हुए।

नौकरी छोड़ कर रहे सामाजिक कार्य....
नौकरी छोड़ के सामाजिक कल्याण के लिए दिए एक वर्ष के लिए उन्हें इस पुरुष्कार से गौरवांतित किया गया। फ़ेलोशिप के अंदर सात्विक ने गांव के एक स्कूल में डिजिटल लाइब्रेरी, कंप्यूटर एजुकेशन, स्ट्रेटेजिक एजुकेशन के अलावा बायोडीजल प्रोजेक्ट पे काम किया।

सफलता का श्रेय माता-पिता को....
सात्विक अपने सफलता का सारा श्रेय अपने माता वीणा मिश्रा एवं पिता सुरेंद्र नाथ मिश्रा को देते हैं। इनके पिता जी बिहार प्रशासनिक सेवा में संयुंक्त निबंधक से रिटायर्ड हैं एवं माता जी भाजपा पार्टी में कार्यकर्ता हैं। सात्विक ने 2015 में रूरल डेवलपमेंट फ़ेलोशिप ज्वाइन करने के लिए एक्सेंचर में इंजीनियरिंग की नौकरी छोड़ी थी। वर्तमान में सात्विक SPARC एसोसिएट के तहत डॉ। संजय जायसवाल (MP, पश्चिम चंपारण) के साथ काम कर रहे हैं। भविष्य में सात्विक पब्लिक पालिसी एवं गवर्नेंस फील्ड में ही अग्रसर रहने की सोच रखते हैं।

लेबल: , , , , , , ,