- सहरसा जिले के बख्तियारपुर थाना क्षेत्र की घटना
महेंद्र प्रसाद, सहरसा
सहरसा जिले के बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के कनरिया ओपी के कठडुम्मर घाट पर बीते दिनों अज्ञात युवक के शव बरामदगी के तमाम रहस्यों से पर्दा उठ गया है। युवक की हत्या उसकी पत्नी व दामाद ने मिलकर किये थे। कनरिया ओपी पुलिस व सौरबाजार थाना पुलिस ने मंगलवार को हत्या में शामिल पत्नी को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। दामाद व अन्य की गिरफ्तारी के लिये छापामारी की जा रही है।
यू हुआ मामला का खुलासा-
कनरिया ओपी क्षेत्र के कठडुम्मर कोसी नदी घाट पर पिछले बुधवार को एक अज्ञात शव के मिलने पर पुलिस ने 72 घंटा बीत जाने के बाद कोसी नदी में शव को प्रवाहित कर दिया था।विभिन्न समाचार पत्रों व सोशल मिडिया में खबर आने के बाद सौरबाजार थाना क्षेत्र के कचरा कढ़ैया गांव के उल्फत मियां थाना पहुंचे और शव की तस्वीर व कपड़े से उसकी पहचान अपने पुत्र समीम के रूप में की। उसने ओपी में आवेदन देकर समीम की पत्नी बीबी रूना व कनरिया ओपी क्षेत्र के मजुलिया निवासी मृतक समीम के दामाद बबलू को आरोपी बनाते हुए प्राथमिकी दर्ज करायी।
हत्या का कारण अवैध संबंध -
मृतक के पिता ने हत्या का कारण मृतक की पत्नी व दामाद के बीच अवैध संबंध को बताया। उसने बताया कि मृतक समीम को चार बेटी व एक बेटा है। बड़ी लड़की की शादी तीन-चार वर्ष पहले 26 वर्षीय बबलू नामक युवक से करवा दी गयी। इसी बीच मृतक के दामाद व पत्नी के बीच अवैध संबंध स्थापित हो गया। इसकी जानकारी मृतक को होने पर उसकी हत्या कर दी गई ।
थानाध्यक्ष कहते है -
कनरिया ओपी अध्यक्ष निरंजन प्रसाद सिह ने गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए बताया कि इस घटना में सास व दामाद के साथ कई और भी शामिल हैं जिसका खुलासा गिरफ्तार बीबी रूना ने किया है। उसने घटना से जुड़ी कई बातों का खुलासा किया है। हालांकि पुलिस अनुसंधान की बात कह पूरी बात बताने से परहेज कर रही है।
लेबल: हिंदी समाचार, Bihar, Block, Crime, Murder, Panchayat, Saharsa, Simri-Bakhtiarpur, Village