कोसी में विकास की लंबी लकीर खीचने वाले कोसी के विकास पुत्र, पूर्व सासंद सह वर्तमान सिमरी बख्तित्तपुर विधयाक दिनेश चंद्र यादव को जेडीयू ने बहुत बड़ी जिम्मेदारी देकर कोसी के लोगो को मान सम्मान बढ़ाया है। कुल 13 बार लोकसभा एवं विधानसभा पहुचने वाले कोसी किंग, विकाश पुत्र श्री यादव का राजनितिक सफर काफी उतार चढ़ाव रहा। वर्ष 1990 में पहली बार विधानसभा पहुचने वाले श्री यादव ने अपने कार्यकाल में विकास की कई गाथा लिखा। जिनमे सिमरी बख्तियारप्यर को अनुमंडल का दर्ज़ा दिलवाना पहला बड़ा काम था। इंजिनीअर की पढाई करने वाले श्री यादव ने कोसी में विकास का नयी गाथा लिखा। बड़ी रेल लाइन, नेशनल हाइवे, फ़ॉर लाइन, कोसी नदी में पुल ये इनकी बड़ी परियोजना में शामिल है। मुख्यमंत्री सह जेडीयू के राष्टीय अध्यक्ष नितीश कुमार ने श्री यादव ने इतना बड़ा सम्मान देकर कोसी वासियो को बहुत बड़ा तोहफा दिया है। कोसी के लाल विकाश पुत्र के नाम से चर्चित श्री यादव को विरोधी भी गुरू मानते है। कई मौके पर भी इनकी सूझबूझ एवं राजनितिक दबंगता का परिचय दे चुके है। लेबल: हिंदी समाचार, Bihar, Block, JDU, MLA, Panchayat, Politics, Saharsa, Simri-Bakhtiarpur, Village