पुलिस को चकमा देकर फरार हुआ कोसी का कुख्यात

महेंद्र प्रसाद, सहरसा
लगभग चार दर्ज़न एसटीएफ के द्वारा कोसी के कुख्यात अपराधी रामानंद यादव को पकड़ने के लिए घेराबंदी किया। एसटीएफ ने सहरसा के बेलाही एवं खगरिया के कलवारा  गांव का  घेराबंदी किया। लेकिन कुख्यात रामानंद यादव चकमा देकर भागने में सफल रहा।
कोसी दियारा में पहली बार इतने बड़े पैमाने पर एसडीएफ कार्रवाई किया गया। इस करवाई में कुख्यात रामानंद यादव के पुत्र रोशन यादव, दिलीप यादव, मुकेश साह, नारायण साह, चन्दन यादव सामिल है। पुलिस ने मौके से 108 जिन्दा कारतूस, एक एके47 राइफल, एक सेमी राइफल, एक देसी पिस्तौल एवं एक कट्टा बरामद किया। एसटीएफ के इंस्पेक्टर अर्जुन लाल ने बताया कि जानकारी मिली थी की कोसी दियारा ने कुख्यात रामानंद यादव किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के उद्देस्य से भारी मात्रा में हथियार एवं गोली जमाकर रखे है। इसी सुचना पर 60 एसटीएफ जवान के साथ रामानंद यादव के आवास पर छापेमारी किया। इसी छापामारी में भारी मात्रा में जिन्दा कारतूस, हथियार बरामद किया। 
2013 में गिरप्तदार हुआ था कुख्यात- कुख्यात रामानंद यादव वर्ष 2013 में पुलिस मुठभेड़ में पुलिस के हत्थे चढ़ा। खगरिया के कलवारा गांव में एक पुलिस मुठभेड़ में एक जवान घायल भी हो गया था। उस समय भी पुलिस ने भारी मात्रा में हथियार एवं गोली बरामद किया था। 
रामानंद यादव पर कोसी क्षेत्र के अलावा कई जिले में लूट, हत्या, एवं अपहरण का मामला दर्ज है। हलाकि अलौली पैक्स अध्यक्ष राजेश यादव हत्या कांड को छोड़कर लगभग सभी मामले में जमानत मिला है। एसटीएफ इसी मामले में रामानंद को पकड़ने आया था।

लेबल: , , , , , , , , ,