छठव्रती महिला सरपंच सहित तीन की मौत

महेंद्र प्रसाद, सहरसा
अनुमंडल क्षेत्र में लोक आस्था का महापर्व उल्लास पूर्वक सम्पन्न हो गया वही कई परिवारों में छठ पर्व उल्लास की जगह मातम  में बदल गया । तीनों प्रखंकों में अलग अलग जगहों में घटित घटनाओ में तीन की मौत हो गई । पहली घटना सिमरी बख्तियारपुर प्रखंड के चकभरो पंचायत के महिला छठव्रती सरपंच निर्मला देवी(45 वर्षीय)की मौत हृ्दय गति रूक जाने से हो गई वही दुसरी घटना सलखुआ प्रखंड के माठा छठ घाट पर एक 12 वर्षीय बच्ची आरती कुमारी की मौत स्नान के क्रम में डुबने से हो गई । तीसरी घटना बनमा-ईटहरी प्रखंड के रसलपुर पंचायत के वार्ड 13 में प्रियनगर पोखर में डुबने से एक 14 वर्षीय युवक श्रवण कुमार की मौत हो गई । तीनों घर घटित इस घटना के बाद परिजनों में शौक की लहर पड़ी।छठ पर्व इन लोगों के लिये दुख का पहाड़ ले आया।
पहली घटना के संबंध में महिला सरपंच के परिजनों ने बताया की छठव्रती निर्मला देवी अन्य वर्षो की भांति इस वर्ष भी छठ का व्रत रखी थी शनिवार को छठ घाट पर जैसे की सूर्य को अर्द्ध देने के लिये पोखर के पानी में उतरी कुछ ही मिनटों में बाद वह अचानक  बैहोश होने लगी अनन फानन में वहा उपस्थित लोगों ने पानी से उन्हे बाहर निकाल तत्काल स्थानिय सिमरी बख्तियारपुर अनुमंडलीय अस्पताल ईलाज के लिये भर्ती कराया जहां कुछ समय ईलाजरत रही डाक्टरों ने स्थिती गंभीर होते देख बेहतर ईलाज के लिये सहरसा रेफर कर दिया जहां आधी रात को ईलाज के क्रम में मौत हो गई।
इसी तरह दुसरी घटना सलखुआ प्रखंड के माठा गांव में केदार पंडित की पुत्री आरती कुमारी के साथ घटित हुई सोमवार सुबह छठ घाट पर मां के साथ गई थी इसी क्रम में वह बच्ची भी अर्द्ध जाने के लिये स्नान करने पोखर की पानी में उतरी गई इसी क्रम में गहरे पानी में चले जाने के कारण डुबने से मौत हो गयी।
तीसरी घटना बनमा-ईटहरी प्रखंड के रसलपुर पंचायत के वार्ड नं 13, निवासी सत्यदेव पंडित का पुत्र श्रवण कुमार बगल के प्रियनगर पंचायत भवन के समीप पोखर में गया हुआ था स्नान के क्रम में ही वह भी पानी में डुब कर मौत की मुहं में समा गया ।

लेबल: , , , , , , , , ,