काला धन एवं भ्रष्टाचार पर मोदी ने किया सर्जिकल स्ट्राइक

महेंद्र प्रसाद, सहरसा
500 एवं 1000 के नोट बंद होने से घूसखोर अधिकारी, सूदखोर एवं माफिया की नींद हराम हो गयी है।
राष्ट्र के नाम अपने संबोधन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा है कि 8 नवंबर-9 नवंबर की मध्यरात्रि से 500 और 1000 के नोट बंद हो जाएंगे। पीएम ने कहा, '500 और 1000 रुपये के पुराने नोट 10 नवंबर से 30 दिसंबर 2016 तक आप अपने बैंक या डाकघर के खाते में जमा करवा सकते हैं।' 
जनता को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि आपकी धनराशि आपकी ही रहेगी, आपको कोई चिंता करने की जरूरत नहीं है। किसी कारणवश अगर आप 30 दिसंबर तक ये नोट जमा नहीं कर पाए, तो आपको एक आखिरी अवसर भी दिया जाएगा। आपके पास 50 दिनों का समय है।
500 और 1000 के नोटों के अलावा बाकी सभी नोट और सिक्के नियमित हैं और उनसे लेन-देन हो सकता है।
मुख्य बातें:
-अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डों पर विदेश से आ रहे या जा रहे लोगों के पास यदि पुराने नोट हैं तो ऐसे नोटों की 5000 रुपये तक की राशि को नये और मान्य नोटों से बदलने की सुविधा दी जाएगी:
-सार्वजनिक क्षेत्र के पेट्रोल और सीएनजी गैस स्टेशन पर भी 11 नवंबर की रात 12 बजे तक पुराने नोट स्वीकार करने की छूट होगी:
-इसी तरह 72 घंटों तक रेलवे के टिकट बुकिंग काउंटर, सरकारी बसों के टिकट बुकिंग काउंटर और हवाई अड्डों पर भी केवल टिकट खरीदने के लिए पुराने नोट मान्य होंगे:
-11 नवंबर की रात्रि 12 बजे तक सभी सरकारी अस्पतालों में पुराने 500 के नोट भुगतान के लिए स्वीकार किए जाएंगे.
-11 नवंबर की रात्रि 12 बजे तक नागरिकों के लिए कुछ विशेष व्यवस्था की है.
-9 और 10 नवंबर को ATM काम नहीं करेंगे।
*परेशान होने की जरूरत नहीं, समझदारी से काम लें*
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने काला धन और भ्रष्टाचार पर लगाम लगाने की दिशा में बड़ा फैसला लेते हुए एलान किया है कि मंगलवार को मध्यरात्रि से 500 और 1000 रुपए के नोटों के प्रचलन समाप्त हो जाएंगे। इसके बाद रात के बारे बजे तक बिहार के सभी बैंकों के एटीएम पर लंबी कतारें देखी गईं।
पीएम मोदी की घोषणा के मुताबिक बुधवार को बैंकों में लेनदेन नहीं होगा और आने वाले दो दिनों तक एटीएम भी काम नहीं करेंगे। नई व्यवस्था को सफल बनाने के लिए आज बैंक भी बंद करने का फैसला किया गया है।
*जल्द ही आ जाएंगे 500 के नए नोट और 2000 के भी नोट*
जल्द ही पांच सौ रुपए के नए नोट और दो हजार के नोट जारी कर दिए जाएंगे। समस्या केवल ब्लैक मनी धारकों को होगी। आम आदमी के लिए कुछ दिनों में सब कुछ ठीक हो जाएगा। दो हजार के नोट आकर्षक होंगे और साथ ही इसमें डिवाइस भी लगी होगी, जिन्हें जांचा-परखा जा सकेगा। यदि इस तरह के नोटों को छुपाकर रखा जाएगा तो उन्हें तुरत पकड़ा जा सकेगा। सुरक्षा के लिहाज से भी ये नोट बेहतर होंगे।इससे काले धन की जमाखोरी पर लगाम लगाई जा सकेगा
*आरबीआई ने कहा - नहीं होने दी जाएगी परेशानी*
पांच सौ रुपये और एक हजार रुपये के नोटों पर मध्य रात्रि से प्रतिबंध लगाने की सरकार की घोषणा के बाद आज भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने कहा कि वह 500 रुपये और 2000 रुपये के नये नोटों के साथ पूरी तरह तैयार है और लोगों को ज्यादा दिक्कत नहीं होने दी जाएगी।
मुंबई में रिजर्व बैंक के मुख्यालय तथा दिल्ली में आर्थिक मामलों के विभाग में नियंत्रण कक्ष बनाये गये हैं। नियंत्रण कक्ष बुधवार सुबह आठ बजे से काम करना शुरू कर देगा तथा पहले 15 दिन चौबीसों घंटे काम करेगा। मुंबई का नंबर 022-22602201 तथा 022-22602944 और दिल्ली का नंबर 011-23093230 है।
उन्होंने कहा कि साथ ही राज्य सरकारों, पुलिस तथा सुरक्षा एजेंसियों को भी निर्देश दिये गये हैं कि वे यह सुनिश्चित करें कि नोट बदलने में लोगों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़े। हवाई अड्डों पर फिलहाल इन नोटों से टिकट खरीदने पर छूट है। अस्पताल में अगले 72 घंटे तक यह छूट उपलब्ध है।

लेबल: , , , , , , ,