विधानमंडल के नये भवन का सीएम ने किया उदघाटन, ये है खासियत

बिहार विधानमंडल के इतिहास में शनिवार को एक नया अध्याय जुड़ गया। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विधानमंडल और सचिवालय विस्तारीकरण योजना के तहत बने भवनों का उद्घाटन किया। इसी के साथ 180 कमरों और विशाल सेंट्रल हॉल वाला विधानमंडल भवन अस्तित्व में आ गया है। विधानमंडल का नया भवन भव्यता व सुरक्षा आदि कई मायने में खास है।

छोटे-छोटे जलाशय, फव्वारे, फूलों की सैरगाह और हर ओर एम्पीथियेटर की व्यवस्था। प्रवेश व मुख्य स्थान पर बड़ी-बड़ी एलईडी स्क्रीन। राज्य के इतिहास व विधानमंडल की विशेषताओं का निरंतर डिस्प्ले होता रहेगा। बेसमेंट के साथ दो तल्ले हैं विधानमंडल भवन में, कन्वेनशन सेंटर व हर तल्ले पर कांफ्रेंस हॉल। विधानमंडल और सचिवालय सीधे लंबी पुलों-कॉरिडोर से जुड़े होंगे। नये भवन के हर ब्लॉक में अलग दो-दो सीढ़ियां और लिफ्ट की पूरी व्यवस्था है। फाइलों को ले जाने के लिए स्वचालित ट्रॉलियां एवं अन्य इलेक्ट्रॉनिक व्यवस्था भी है।

362 करोड़ रुपए है चार ब्लॉक के निर्माण की कुल लागत
विधानसभा के सेंट्रल हॉल और सचिवालय विस्तारीकरण के कुल 4 ब्लॉक लागत है की। एक ब्लॉक का काम अलग करने के बाद विधानमंडल भवन के साथ सचिवालय विस्तारीकरण के कुल 3 भवनों के निर्माण पर 250 करोड़ रुपए खर्च हुए हैं।

विधानमंडल की कमेटियों की बैठक के लिए बने हैं 20 छोटे कॉन्फ्रेंस हॉल
विधानमंडल भवन में मुख्यमंत्री, विधान परिषद के सभापति और विधानसभा के अध्यक्ष का 5 बड़े-बड़े कमरों वाले शानदार कार्यालय काम करेगा। सभी मंत्रियों और दोनों सदनों की सभी कमेटियों के सभापतियों का दो-दो कमरों का कार्यालय होगा। कमेटियों की बैठकों के लिए 20 छोट कॉन्फ्रेंस हॉल बने हैं।

500 लोग बैठ सकेंगे बेसमेंट में बने मीटिंग हॉल में
बेसमेंट में 500 से ज्यादा लोगों के बैठने की क्षमता वाला गोलाकार मीटिंग हॉल है, पर उसे अभी चालू नहीं किया जा रहा है। यह बेसमेंट जमीन की सतह से 9 मीटर नीचे तक है। पानी रिसने की समस्या के समाधान के लिए रूड़की के विशेषज्ञों के निर्देश पर इसे बंद रखा गया है। हालांकि, पानी रिसने की समस्या खत्म कर ली गई है।

महिलाओं के लिए अलग वेटिंग रूम
यहां गोलाकार लाइब्रेरी बनी है। इस भवन में बैंक, डाकघर, पांच कैंटीन, दो कार्ट रूम, महिलाओं के लिए अलग वेटिंग रूम समेत कई अत्याधुनिक सुविधाएं मुहैया कराने की योजना है। सचिवालय विस्तारीकरण के लिए बने 3 भवनों में कई विभागों के कार्यालय चलेंगे।

सेंट्रल हॉल में हो सकती है संयुक्त बैठक
विधानमंडल के संयुक्त सत्र की बैठक देर-सबेर नए सेंट्रल हॉल में सकती है हो। नए वर्ष में विधानमंडल की पहली बैठक और नई विधानसभा की पहली बैठक की शुरुआत दोनों सदनों के सदस्यों की संयुक्त बैठक से होती है।

पहले लाइब्रेरी-कैंटीन को ले जाने की तैयारी
विधानसभा की मौजूदा कैंटीन और लाइब्रेरी को सबसे पहले नए भवन में शिफ्ट किया जाएगा। इसके बाद कैंटीन हॉल से होकर अंदर ही अंदर नए भवन तक आने-जाने की व्यवस्था होगी। अमेरिकन लाइब्रेरी की तर्ज पर ही नए भवन में लाइब्रेरी हॉल का निर्माण किया गया है।

लेबल: , , , , , , , ,