ऑस्ट्रेलियन हिंदी प्रोफेसर इयान वूलफर्ड का बिहार से कनेक्शन, जानिए....

इयॉन वुलफर्ड को देखकर भी आप विदेशी ही समझेंगे। इयॉन वुलफर्ड वैसे है तो ऑस्ट्रेलियन हैं, लेकिन ट्विटर में इनकी हिंदी से कई लोग दांते लोग उंगली दबा लेते हैं। चौंकने की बारी तब आएगी जब ये गोरा अंग्रेज न केवल हिंदी बल्कि धाराप्रवाह मैथिली, संस्कृत, नेपाली या भोजपुरी बोलते हुए नजर आएगा। 36 साल के वुलफर्ड ट्विटर पर हिंदी में ट्वीट के चलते ही काफी फेमस हैं। अपने ट्विटर हैंडल पर उन्होंने अपनी पहचान LaTrobe यूनिवर्सिटी में हिंदी के लेक्चरर के तौर पर दी है। साथ ही यह भी लिखा है कि मैं फणीश्वरनाथ रेणू पर किताब लिख रहा हूं। सोशल अकाउंट में उन्होंने कई हिंदी कवियों की कविताएं पोस्ट की है।

दरअसल भारत में वुलफर्ड का रिसर्च कार्यक्षेत्र भी प्रसिद्ध आंचलिक साहित्यकार रेणू का इलाका ही है। यानी वुलफर्ड का रंग केवल विदेशी वाला गोरा है, बाकी बिहारी बाबू वाले सारे गुण उनके अंदर हैं। वुलफर्ड बिहार के उस इलाके की बोली परंपरा खासकर फणीश्वरनाथ रेणू की लेखनी में शामिल चीजों पर काम कर रहे हैं।

मुंबई मिरर से फोन पर बातचीत करते हुए वुलफर्ड ने कहा कि हाल- फिलहाल के दिनों में सबसे अधिक अंग्रेजी मैंने इस बातचीत में ही बोली। पटना में अंग्रेजी बोलना खुद को एलियन जैसा पेश करना है। उन्होंने हंसते हुए कहा कि जब मैं गांव में होता हूं तो सिर्फ हिंदी में बात करता हूं। हिंदी में सपना देखता हूं।

ब्रिटेन में हुआ जन्म, मां से आया हिंदी प्रेम
वुलफर्ड का जन्म ब्रिटेन में हुआ था। लेकिन वह ऑस्ट्रेलिया में हिंदी के स्कॉलर के तौर पर फेमस हैं। वह कॉर्नेल और सिराक्यूस यूनिवर्सिटी में भी हिंदी पढ़ा चुके हैं। वुलफर्ड बताते हैं कि अपने मां के कारण उन्हें हिंदी से इतना प्यार है। वुलफर्ड की मां एक म्यूजिक स्कॉलर हैं जो भारतीय संगीत के लिए इंडिया भी आई थीं। इयॉन एक इंटरव्यू में बताया कि 12 की उम्र में उनकी मां ने दाखिला त्रिनिदाद के एक स्कूल में कराया। वहां स्कूली दोस्तों के साथ भजन और लोकगीत गाते हुए हिंदी पढ़ना शुरू किया। वुलफर्ड ने हिंदी भाषा और साहित्य में एमए और पीएचडी अमेरिका की यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्सस से की।

मेलबर्न में जहां वे पढ़ाते हैं, वहां हिंदी पढ़ने को लेकर लोगों की रुचि बढ़ रही है। ऑस्ट्रेलिया सरकार भी भारतीय भाषाओं को प्रोत्साहित कर रही है। वुलफर्ड इससे इत्तेफाक रखते हैं और कहते हैं कि लोग फिर से नक्शा देख रहे हैं। और नक्शे में ऑस्ट्रेलिया एशिया के पास में ही है। वुलफर्ड आगे कहते हैं कि केवल अंग्रेजी जानना ही काफी नहीं है।

इंडियन म्यूजिक है पसंद
इयॉन बताते हैं कि कुछ समय के लिए मैं ऑपरा सिंगर बनना चाहता था। ऑस्ट्रेलिया आने के कुछ ही समय पहले मैंने इंडियन म्यूजीशियन वनराज भाटिया के साथ काम किया जब वे न्यूयॉर्क आए थे।
 इयॉन का मानना है कि ग्लोबल प्लेटफॉर्म में पीएम मोदी द्वारा हिंदी का इस्तेमाल इस बात को दर्शाता है कि ये एक ग्लोबल भाषा है। इयॉन बताते हैं कि ऑस्ट्रेलिया में हिंदी के स्टूडेंट लगातार बढ़ रहे हैं। इस साल हिंदी फर्स्ट ईयर में गैर-भारतीय मूल के 15 स्टू़डेंट्स थे।

लगान, कुछ-कुछ होता है फेवरेट फिल्म 
इयॉन बताते हैं कि उनकी फेवरेट हिंदी फिल्म लगान, कुछ-कुछ होता है और राज कपूर की श्री 420 है। उनके फेवरेट एक्टर आमिर खान और एक्ट्रस रेखा हैं। वहीं खाने में उनकी फेवरेट इंडियन डिश बिहार का लिट्टी चोखा है। इसके अलावा उन्हें खीर भी पसंद हैं। उनके परिवार में उनकी बीवी शैनन और दो बेटियां ऐडी और बिक्सी हैं। इयॉन कहते हैं कि उनके बच्चे हिंदी सीखने में दिलचस्पी रखते हैं। बेटी बिक्सी विक्टोरिया स्कूल ऑफ लैंग्वेजेस में हिंदी प्रोग्राम में एडमिशन लेना चाहती है।

ट्विटर पर हैं 19 हजार फॉलोवर्स
इयॉन ट्विटर पर काफी फेमस हैं। वह अपने ज्यादातर ट्वीट्स हिंदी में ही करते हैं। उनके ट्विटर पर 19 हजार से ज्यादा फोलोवर्स हैं। इयॉन फेमस हिंदी साहित्यकार फणीश्वरनाथ रेणू पर किताब लिख रहे हैं। इसके लिए पिछले दिनों वह बिहार में उनके गांव भी गए थे। उन्होंने अपने सोशल अकाउंट में रेणु के घर और लाइब्रेरी की फोटोज भी पोस्ट की थी। इसके अलावा वह इंडियन पॉलिटिक्स पर भी फनी ट्वीट्स कर चुके हैं।

लेबल: , , , , , , , , , , ,