फिर बढ़े पेट्रोल और डीजल के दाम, नई दरें आधी रात से होंगी लागू...

महंगाई का एक बार फिर झटका लगा है क्योंकि आज पेट्रोल-डीजल के दाम फिर बढ़ गए हैं। आज पेट्रोल की कीमतें 89 पैसे प्रति लीटर बढ़ाई गई हैं और डीजल के दामों में 86 पैसे प्रति लीटर का इजाफा हुआ है। बढ़ी हुई कीमतें आज आधी रात यानी 12 बजे से लागू हो जाएंगी।

गौरतलब है कि बीते माह भी तेल की कीमतों में इजाफा हुआ था। अक्टूबर के आखिरी में दिवाली की वजह से कीमतों में वृद्धि नहीं की गई थी।

इससे पहले भी बढ़े थे दाम:
इससे पहले 16 अक्टूबर को जहां पेट्रोल के दाम 1.34 रुपये बढ़ा दिए गए थे वहीं डीजल के दामों में 2.37 रुपये का इजाफा किया गया था। इससे पहले 5 अक्टूबर को पेट्रोल 14 पैसे और डीजल 10 पैसे महंगा हुआ था। वहीं इससे पहले 30 सितंबर को भी पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़े थे।

कच्चे तेल में आए उतार-चढ़ाव के आधार पर घरेलू ऑयल मार्केटिंग कंपनियां पेट्रोल-डीजल के दामों में कमी या बढ़ोतरी करती हैं। भारतीय बास्केट के कच्चे तेल की अंतर्राष्ट्रीय कीमत गुरुवार को 43.86 डॉलर प्रति बैरल दर्ज की गई थी।

लेबल: , , , , , , , , ,