आज रात 12 बजे के बाद से देश में पेट्रोल 13 पैसे प्रति लीटर महंगा और डीजल 12 पैसे प्रति लीटर सस्ता हो जाएगा। ऑयल मार्केटिंग कंपनियों की ओर से हर 15 दिन पर की जाने वाली समीक्षा में आज यह निर्णय लिया गया। गौरतलब है कि देश की तीन बड़ी ऑयल मार्केटिंग कंपनियां इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम कच्चे तेल के अंतरराष्ट्रीय मूल्यों के आधार पर ईधन कीमतों की हर 15 दिन पर समीक्षा करती हैं। कच्चे तेल की कीमतों आए उतार-चढ़ाव के आधार पर देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतें तय की जाती हैं।
-16 नवंबर को पेट्रोल 1.46 और डीजल 1.53 रुपए प्रति लीटर सस्ता हुआ था।
- 6 नवंबर को पेट्रोल 89 और डीजल 86 पैसे प्रति लीटर महंगा हुआ था।
- 15 अक्टूबर को 1.24 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई थी।
-31 अगस्त को भी पेट्रोल की कीमत में 3.38 रुपए प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई थी।लेबल: हिंदी समाचार, Diesel, Hike, India, Money, Petrol, Price