अब ट्रेन में RAC के सभी यात्रियों को मिलेगा बेड रोल....

ट्रेनों के एसी क्लास में रिजर्वेशन अगेन्स कैंसिलेशन (आरएसी) की टिकट पर सफर करने वाले सभी पैसेंजर को बेडरोल मिलेगा. रेलवे बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि बेडरोल का चार्ज रिजर्वेशन चार्ज में शामिल होता है, इसलिए बोगियों में सभी आरएसी पैसेंजर के लिए बेडरोल रखे जाएं. नए आदेश के बाद हर यात्री को एक कंबल, दो बेडशीट, एक तकिया और फेस टॉवेल मिलेगा.एसी चेयरकार को इस सुविधा से अलग रखा गया है. रेलवे बोर्ड के ज्वाइंट डायरेक्टर (ईएन एचएम) मारुत कुमार ने यह आदेश सभी जोन के महाप्रबंधकों को दिए हैं. जानकारी के मुताबिक हरेक ट्रेन में औसतन 25 से 30 यात्री आरएसी में रहते हैं.  ट्रेन जहां से छूट रही है, वहां से एसी टू टियर की हरेक बोगी में दो बर्थ और एसी थ्री टियर में पांच बर्थ तक आरएसी पैसेंजर को अलॉट होती है. देश में लगभग 9 हजार एसी बोगियां हैं, जो रोज इधर से उधर दौड़ती हैं. रेलवे ने 2009 में आरएसी बर्थ में एक बेडरोल का आदेश दिया था.

लेबल: , , ,