बिहार के मनोज तिवारी होंगे दिल्ली बीजेपी के नए अध्यक्ष

बिहार के बक्सर जिले के अतरवलिया गांव के जन्मे भोजपुरी गायक और नॉर्थ-ईस्ट दिल्ली से सांसद मनोज तिवारी को दिल्ली प्रदेश के पूर्व अध्यक्ष सतीश उपाध्याय का कार्यकाल समाप्त होने के बाद इसकी जिम्मेदारी दी गयी है।

मनोज तिवारी को दिल्ली में खासी पैठ रखने वाले पूर्वांचली मतदाताओं के बीच काफी लोकप्रियता हासिल है। लोकसभा चुनाव में जीत के रूप में प्रारंभिक सफलता उन्हें भाजपा की दिल्ली की राजनीति का एक महत्वपूर्ण चेहरा बना दिया है।

मनोज तिवारी पूर्वांचल से हैं। एक अनुमान के मुताबिक दिल्ली में पूर्वांचल के लोगों की तादाद 40 फीसदी के आसपास है। दिल्ली की कई सीटों पर पूर्वांचल के वोटर दूसरे वोटर्स से ज्यादा हैं। खास बात यह है कि पूर्वांचल के लोगों की ज्यादा संख्या अनऑथराइज्ड कॉलोनियों में है। भाजपा को तिवारी के आने से फायदा मिलने की उम्मीद है।

लेबल: , , , , , , ,