बिहार के लोगों को मोदी ने दी बड़ी सौगात, यूपी को भी होगा फायदा

बिहार के लोगों को मोदी सरकार ने सौगात दी है। गोपालगंज जिले से गुजरने वाली गंडक नदी के किनारे अहिरौली दुबौली से लेकर कुचायकोट प्रखंड के विश्वम्भरपुर तक गाइड बांध बनेगा। गाइड बांध के बन जाने से कुचायकोट और सीमावर्ती यूपी के लोगो को बाढ़ से मुक्ति मिल जाएगी।

कुचायकोट प्रखंड के दियारावासियो और गंडक दियारा संघर्ष समिति की विशेष मांग पर केंद्र सरकार की जलसंसाधन मंत्री उमा भारती ने गाइड बांध बनाने के लिए 68 करोड़ रुपये का आवंटन बिहार सरकार को दे दिया है।

गोपालगंज के बीजेपी सांसद जनक राम ने शुक्रवार को भाजपा कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में इस बात की जानकारी दी। सांसद ने कहा कि अब तक पूर्व की किसी भी सरकार ने गोपालगंज के दियारावासियो को बाढ़ और कटाव से बचाने के लिए कोई प्रयास नहीं किया लेकिन अब केंद्र की मोदी सरकार ने गाइड बांध के लिए राज्य सरकार को पैसे का आवंटन भेज दिया है।

इस योजना का डीपीआर भी तैयार है। अब राज्य सरकार की जिम्मेदारी है की वह टेंडर कराकर इस गाइड बांध के निर्माण की प्रक्रिया शुरू करे।

लेबल: , , , , , , , , , , , , ,