नित्यानंद राय बने बिहार भारतीय जनता पार्टी के नए प्रदेश अध्यक्ष

भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने अपने बिहार के प्रदेश अध्यक्ष को बदल दिया है भारतीय। नित्यानंद राय बिहार बीजेपी के नये अध्यक्ष बने हैं। मंगल पांडेय को पार्टी आलाकमान ने प्रदेश अध्यक्ष के पद से हटा दिया है। हाईकमान ने ईमानदार छवि और लंबे समय से पार्टी के लिए काम करने के चलते युवा नेता नित्यानंद पर भरोसा जताया है।

कौन हैं नित्यानंद राय?
नित्यानंद राय वैशाली जिले के रहने वाले हैं। उनका जन्म एक जनवरी 1966 हुअा है को। वे बीए ऑनर्स डिग्री धारी हैं। हाजीपुर के राज नारायण कॉलेज से उन्होंने पढाई की है। नित्यानंद उजियारपुर सीट से सांसद हैं। नित्यानंद ने राजनीति की शुरुआत छात्र जीवन से ही एबीवीपी के साथ की थी। 2000 में भाजपा के टिकट पर हाजीपुर से विधायक चुने गए और लगातार चार बार अपनी सीट पर कायम रहे। लोकसभा चुनाव में उन्हें उजियारपुर से सांसद प्रत्याशी बनाया गया और वे भारी मतों से जीत कर संसद पहुंचे हैं। वे संसद में कृषि मामलों की स्टैंडिंग कमिटी के सदस्य भी हैं।

लेबल: , , ,