नोटबंदी से परेशान जनता को केंद्र सरकार ने पेट्रोल और डीजल के दाम में कमी करके फौरी राहत दी है। पेट्रोल के दाम में 1.46 रुपये और डीजल के दाम में 1.53 रुपये की कमी की गई है। नई कीमतें मंगलवार रात 12 बजे से लागू हो जाएंगी। इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन ने पेट्रोल, डीजल कीमतों में कटौती की घोषणा की। इसमें वैट आदि शामिल नहीं है। ऐसे में वैट सहित वास्तविक कटौती इससे अधिक होगी।
इससे पहले सितंबर से पेट्रोल के दाम छह बार बढ़ाए गए। वहीं डीजल कीमतों में पिछले महीने तीन बार बढ़ोतरी की गई थी।
इंडियन ऑयल ने एक वक्तव्य में कहा, 'अंतरराष्ट्रीय बाजार में पेट्रोल और डीजल के वर्तमान मूल्य स्तर और डॉलर के समक्ष रुपये की विनिमय दर को देखते हुए पेट्रोल और डीजल के दाम में कमी आई है। दाम में आई इस गिरावट को इस कटौती के साथ उपभोक्ता तक पहुंचाया जा रहा है। ' कंपनी ने कहा है कि अंतरराष्ट्रीय बाजर में ईंधन के दाम पर उसकी नजर रहेगी। इसके साथ ही डॉलर-रुपया विनिमय दर की भी वह निगरानी करती रहेगी।लेबल: हिंदी समाचार, Central Government, Diesel, Government, Hike, India, Money, Petrol, Price