प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भ्रष्टाचार, आतंकवाद, कालाधन और जाली नोटों के गोरखधंधे के खिलाफ निर्णायक लड़ाई का ऐलान करते हुए कई बड़े ऐलान किए। आज मंगलवार मध्यरात्रि से 500 रुपये और 1,000 रुपये के नोटों के प्रचलन को खत्म करने की बड़ी घोषणा की।
नरेंद्र मोदी ने कहा कि आपकी धनराशि आपकी ही रहेगी, आपको कोई चिंता करने की जरूरत नहीं है। 30 दिसंबर तक 500 और 1000 रुपये के पुराने नोट बैंकों और डाकघरों में जमा कराए जा सकते हैं। इसके लेन लोगों को बैंक में पैन कार्ड और पहचान पत्र दिखाने होंगे।
पीएम ने कहा कि 500 और हजार के नोटों के अलावा बाकी सभी नोट और सिक्के नियमित हैं और उनसे लेन-देन सकता है हो। आपके पास 50 दिनों का समय है। साथ ही पीएम ने कहा कि अगर किसी वजह से 30 दिसंबर तक लोग ये नोट जमा नहीं कर पाए, तो उन्हें एक आखिरी मौका भी दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि ईमानदारी से पैसे कमाने वाले नागरिकों के हितों की पूरी रक्षा की जाएगी।
देश को संबोधित करते हुए पीएम ने कहा कि इन नियमों को सुगमता से लागू करने के लिए 9 नवंबर को डाकघर और बैंक बंद रखे जाएंगे। पीएम मोदी ने कहा कि कुछ जगहों पर अगले दो दिनों तक एटीएम काम नहीं करेंगे। रेलवे स्टेशनों, बस अड्डों पर फिलहाल इन नोटों से टिकट खरीदने पर छूट है। अस्पताल में अगले 72 घंटे तक यह छूट उपलब्ध है। उन्होंने देश में किसी को भी इस फैसले की जानकारी इससे पहले नहीं मिली है, ताकि गोपनीयता बरकरार रहे।
पीएम मोदी ने कहा कि अब जल्द ही 2000 रुपये के नोट और 500 के नए डिजाइन के नोटों को सर्कुलेशन में लाया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार ने रिजर्व बैंक के 2000 रुपये के नोटों के सर्कुलेशन का प्रस्ताव स्वीकार किया है। पीएम मोदी ने कहा कि ये एक ऐतिहासिक फैसला है और जनता के हित में है।
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आतंकवाद की भयावहता कौन नहीं जानता। आतंकवाद और जाली नोटों का जाल देश को तबाह कर रहा है। इन आतंकियों को कहां से पैसा नसीब होता होगा। काले धन का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि इसके खिलाफ हमने एसआईटी बनाई, कानून बनाया। विदेशों का काला धन लाने के लिए समझौते किए।
भ्रष्टाचारियों से हम सवा लाख करोड़ रुपये का काला धन वापस लाए। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार और आतंकवाद के खिलाफ निर्णायक लड़ाई जरूरी है। 500, 1000 रुपये के नोट 80 से 90 फीसदी हो गए हैं से।
प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि ग्लोबल समय का भारत चमकता हुआ सितारा बना है। पीएम ने कहा कि सबका साथ, सबका विकास हमारा मूल मंत्र है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार गरीबों के लिए समर्पित है, इस वर्ग को ध्यान में रखकर जन धन और जनसुरक्षा जैसी योजनाएं चलाई गई हैं।
पीएम मोदी ने कहा कि आदिवासियों और दलितों के लिए हमने योजनाएं चलाई हैं। सरकार गांव, गरीबों और किसानों को समर्पित है। गरीबी हटाने में भ्रष्टाचार और काला धन सबसे बड़ी बाधा है। हिन्दुस्तान का सामान्य नागरिक ईमानदार है।लेबल: हिंदी समाचार, Bank, Central Government, Government, India, Money, Narendra Modi