बिहार का लाल नोबेल शांति पुरस्कार समारोह में शामिल होगा, जानिए....

विश्वप्रतिष्ठित पत्रिका फोर्ब्स की 30 अंडर 30 सूची में आने के तुरंत बाद अमेरिकी राष्ट्रपति भवन व्हाइट हाउस से न्यौता पाने वाले पटना के शरद सागर नोबल शांति पुरस्कार समारोह में शामिल होंगे। एशिया-यूरोप से चुने गए 26 डेलिगेट में भारत से सिर्फ दो नाम हैं। इनमें डेक्सटेरिटी ग्लोबल के संस्थापक सीईओ शरद सागर के अलावा दिल्ली की पर्यावरण इंजीनियर परिधि रस्तोगी हैं। वैश्विक स्तर पर शिक्षा की अलख जगाने निकले शरद 7 से 12 दिसंबर तक नॉर्वे में रहेंगे। वह अन्य 25 डेलिगेट के साथ नोबल शांति पुरस्कार विजेता कोलंबिया के राष्ट्रपति सैंटोस के सम्मान समारोह में सक्रिय भूमिका निभाएंगे। उनके बारे में जानकारी लेंगे विश्व शांति पर विचार रखेंगे।

समारोह का आयोजन नोबल पीस सेंटर करती है। शरद नोबल शांति पुरस्कार के पूर्व विजेताओं से भी मिलेंगे। कार्यक्रम के बाद अन्य डेलिगेट के साथ मिल संयुक्त राष्ट्र के सतत विकास लक्ष्य की प्राप्ति के लिए नीतियां बनाने में जुट जाएंगे। भारत के 3000 समेत एशिया-यूरोप के करीब 5 हजार नामांकन में से 8-8 युवक-युवतियां प्रतिनिधिमंडल के चयन के लिए अंतिम राउंड में थे। इन्हीं में से शरद को चुना गया।

शरद ने कहा...
मैं तो कहूँगा ब्रह्मांड के “आकर्षण के सिध्यांत” (The Law Of Attraction) का जीता जागता उदाहरण  !
जरा सोचिये जिस इंसान के जिंदगी में प्रेरणा देने वालो की लिस्ट में, ज्यातर लोग नोबेल परुस्कार विजेता हो , और आज उसे उसी नोबेल पुरुस्कार समारोह में बुलाया जा रहा हो तो ये कैसी गौरवशाली अवसर और ख़ुशी से ओतपोत भावनात्मक क्षण होगा, जो की इनकी प्रतिक्रिया से भी साफ़ साफ़ झलक रही है !

श्री शरद सागर ने कहा ” यह साल बहुत ख़ास रहा है। पिछले ही महीने मुझे बराक ओबामा में एक नोबेल शांति पुरस्कार विजेता के साथ हाथ मिलाने का मौका मिला और अगले महीने मुझे इस साल के नोबेल पुरस्कार विजेता राष्ट्रपति सैंटोस से मिलने का सम्मान प्राप्त होगा। मेरे जीवन के अधिकांश हीरो नोबेल पुरस्कार विजेता रहे हैं और नोबेल शांति पुरस्कार समारोह के लिए आमंत्रित किया जाना मेरे लिए बहुत बड़े सम्मान की बात है।”

एक बार इनके साल 2016 के उपलब्धियों पे नजर डालते हैं....

लेबल: , , , , , , ,