पूर्व केन्द्रीय मंत्री दिग्विजय सिंह की पुत्री श्रेयसी सिंह ने डबल ट्रैप शॉटगन नेशनल चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीतकर नेशनल चैंपियन का खिताब जीता। जयपुर में आयोजित 60वीं राष्ट्रीय निशानेबाजी प्रतियोगिता के डबल ट्रैप शॉटगन महिला वर्ग के फाइनल में स्वर्ण पदक हासिल कर एक बार फिर निशानेबाजी में इतिहास रच दिया है।
यूं तो श्रेयसी ने निशानेबाजी के कई सिंगल, डबल ट्रैप प्रतियोगिताओं में रजत व कांस्य पदक जीतकर बिहार की मिट्टी का मान बढ़ाया है।
8 नवम्बर से जयपुर में आयोजित इस राष्ट्रीय निशानेबाजी प्रतियोगिता के अंतिम दिन सीनियर महिला वर्ग के डबल ट्रैप शॉटगन प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतकर बिहार को और गौरवान्वित कर दिया।
प्रतियोगिता में कुल 52 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया था, जिसमें महिला वर्ग के सीनियर डबल ट्रैप शॉटगन में बिहार की इकलौती महिला खिलाड़ी श्रेयसी सिंह ने फाइनल मुकाबले में स्वर्ण पदक जीतकर जमुई जिला सहित अपने राज्य का मान बढ़ाया है।
श्रेयसी सिंह को इस उपलब्धि पर पूर्व बांका सांसद मां पुतुल कुमारी, चाचा कुमार त्रिपुरारी सिंह, प्रमोद कुमार सिंह, दिनेश कुमार सिंह, भाई राष्ट्रदीप सिंह, चंदन सिंह, सुदर्शन सिंह, भाजयुमो नेता मनीष कुमार पांडेय, मिथिलेश कुमार सिंह, नन्दु सिंह, योगेन्द्र रावत, विनोद कुमार सिंह, निरंजन राम, रामाश्रय पाण्डेय, जंगली चौरसिया, दिवाकर सिंह, डा. शशिशेखर, छात्र नेता रविशंकर सिंह सहित दर्जनों बुद्धिजीवियों व समाजसेवियों ने बधाई दी है।लेबल: हिंदी समाचार, Bihar, India, Medal, Sports, Women