बिहार में शराबबंदी है लागू, लेकिन दरभंगा में एक दुकान ऐसी जहां मिलेगी "बीयर"...

बिहार सरकार के शराबबंदी फैसले के बाद राज्य की सभी शराब की दुकानों पर ताले लग गए हैं, लेकिन दरभंगा जिले की एक दुकान सुर्खियों में है। दरअसल, दरभंगा में एक ऐसी दुकान है जो दिखने में बिल्कुल शराब की दुकान जैसी लगती है और दुकान में मिलने वाला सामान भी बीयर की बोतल की तरह है।

दूर-दूर से लोग उत्सुकतावश इस दुकान पर आते हैं और बीयर की तरह दिखने वाली बोतल को खरीद बड़े मजे से पीते देखे जा रहे हैं। दरअसल इस दुकान में बीयर की तरह दिखने वाले बोतल में जपानी टेकोनोलॉजी से निर्मित जूस बेचा जा रहा है। इस कम्पनी का दावा है कि ये बीयर जूस सेहत के लिए काफी फायदेमंद है। इससे कोई शरीर के अंग को खराब नहीं बल्कि और तंदुरुस्ती प्रदान करता है। लोग भी बीयर की तरह दिखने वाले इस फ्रूट बीयर का जूस को पीने के बाद आनंदित महसूस करते हैं।

लोगों ने बताया कि इसमें अल्कोहल जैसा कुछ महसूस नहीं होता है, उन्हें फल जैसा स्वाद मिलता है। ये बीयर जूस की दुकान अभी दरभंगा के युवाओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र बनी हुई है।

लेबल: , , , , , , , , , , , , , ,