मोतिहारी (बिहार). कैशलेस लेन-देन सभी जगहों पर संभव है। यह केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री राधामोहन सिंह ने भुगतान कर दिखाया। उन्होंने मंगलवार को मोतिहारी नगर थाने के समीप स्थित हरी जी टी स्टॉल पर चाय की चुस्की ली और भुगतान मोबाइल के माध्यम से किया। चाय दुकानदार हरी नारायण महतो को तीस चाय के 150 रुपए पॉस (पॉइंट ऑफ सेल) से कैशलेस भुगतान किया।
बताते चलें कि हरी नारायण लोकसभा चुनाव में केंद्रीय मंत्री के प्रस्तावक बने थे। इस दौरान मंत्री ने निर्देश दिया कि शहर की विभिन्न छोटी-छोटी दुकानों पर भी पॉस (पॉइंट ऑफ सेल) मशीन लगाएं। इसके इस्तेमाल की जानकारी देने के लिए अपने लोगों को कार्य में लगाएं।
कैशलेस को बढ़ावा देने के लिए करें हरसंभव मदद...
राधाकृष्णन भवन (मोतिहारी) में मंगलवार को केंद्रीय कृषि व कल्याण मंत्री राधामोहन सिंह ने प्रशासन के वरीय अधिकारियों, बैंक के वरीय अधिकारियों सहित विभिन्न व्यवसायी संघ के पदाधिकारियों के साथ डिजिटल व लैब कैशलेश इकोनॉमी पर विस्तार से चर्चा की। इस दौरान उन्होंने बैंकों के रिपोर्ट कार्ड का जायजा लिया। उन्होंने व्यवसायियों की समस्याओं को सुनकर कई अहम सुझाव दिए। अधिक से अधिक नकदी रहित लेने देन के लिए व्यवसायियों को सुझाव दिए। किस प्रकार मोबाइल के माध्यम से बैंकिंग, डिजिटल एयरटेल बैंकिंग आदि तरीके से नकदी रहित व्यवसाय के बारे में विस्तार पूर्वक बताया। इस दौरान उन्होंने कैशलेश लेन देन की जागरूकता के लिए बैंक के अधिकारियों को निर्देश दिया। वहीं एयरटेल के सभी आउटलेट पर सेल्समेन कैशलेश एयरटेल बैंकिंग की जानकारी देंगे। वहीं संयोजक डॉ. लालबाबू प्रसाद ने व्यवसायियों से नकदी रहित लेनदेन करने का आग्रह किया।
कैशलेस से व्यापार होगा आसान
कैशलेस लेन-देन से व्यापार आसान होगा। व्यवसायियों को नकदी लेकर चलने की मजबूरी समाप्त होगी। धीरे-धीरे सभी छोटी-बड़ी पॉस मशीन लग जाएगी। आम लोगों को भी खरीदारी करने में डेबिट या क्रेडिट कार्ड स्वाइन कर सामान की खरीदारी में सहुलियत होगी। मोबाइल से भी पैसे का लेन देन शुरू हो गया है। उक्त जानकारी केंद्रीय कृषि मंत्री राधामोहन सिंह ने मोतिहारी शहर के स्टेशन रोड स्थित मां तारा ग्लास हाउस में पॉस मशीन के उद्घाटन के बाद उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कही।लेबल: जरा हट के, हिंदी समाचार, Bihar, Bihari, Cashless, Central Government, Gadgets, India, Internet, Minister, Mobile, Money, Technology