जयललिता के निधन के बाद पनीरसेल्वम तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री बने। देर रात राज्यपाल सी विद्यासागर राव ने मुख्यमंत्री के रूप में उनको पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। उनके अलावा 31 अन्य मंत्रियों ने भी शपथ ली।
इससे पहले चेन्नई में पार्टी मुख्यालय में अन्नाद्रमुक के विधायकों की बैठक हुई और वहां पन्नीरसेल्वम को नया नेता चुना गया। इसी बीच तमिलनाडु के स्पीकर पी धनपाल ने राज्य के गवर्नर सी विद्यासागर राव से मुलाकात की।
जयललिता के निधन के बाद राज्य में राजनीति के एक युग का अंत हो गया है। रविवार को उन्हें आए हार्ट अटैक के बाद उनकी हालत नाजुक थी। सोमवार रात 11.30 बजे उनका निधन हो गया।
जयललिता का स्वास्थ्य खराब होने के बाद से वे कार्यकारी मुख्यमंत्री के तौर पर उनका कार्य संभाल रहे थे। वे अम्मा के करीबी एवं विश्वासपात्र माने जाते रहे हैं।
लेबल: हिंदी समाचार, AIADMK, Chennai, CM, Government, Governor, India, Politics, State Government, Tamil Nadu