लंबी बीमारी के बाद तमिलनाडु की मुख्यमंत्री और अन्नाद्रमुक सुप्रीमो जे जयललिता का 68 की उम्र में निधन हो गया। चेन्नई के अपोलो अस्पताल ने प्रेस नोट जारी कर बताया है कि सोमवार रात 11.30 बजे उनका निधन हो गया है। जैसे ही उनकी मौत की खबर आई, उनके समर्थक फूट-फूटकर रोने लगे।
आम जनता के दर्शन के लिए जयललिता के पार्थिव शरीर को राजाजी हॉल में रखा जाएगा। उनके निधन के बाद तीन दिन के राजकीय शोक की घोषणा की गई है।
आपको बता दें कि कल शाम जयललिता को कार्डिएक अरेस्ट हुआ था। जिसके बाद उन्हें अपोलो अस्पताल के प्राइवेट वार्ड से आईसीयू में भर्ती किया गया था। अब चेन्नई के अपोलो अस्पताल ने निधन की पुष्टि कर दी है। सोमवार रात तकरीबन 11.30 बजे जयललिता का निधन हुआ।
जयललिता के निधन के बाद उनके शव को अस्पताल से उनके घर पोएस गार्डन ले जाया जाएगा। इसके लिए अस्पताल से उनके घर तक विशेष कॉरीडोर बनाया गया है। अस्पताल से लेकर उनके घर तक सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।
अस्पताल के 74 दिन
कार्डिएक अरेस्ट के बाद उन्हें लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर रखा गया था ECMO। दिल्ली के एम्स से भी सीनियर डॉक्टर्स का एक पैनल तमिलनाडु पहुंचा था। जयललिता की नाजुक हालत की खबर फैलते ही चेन्नई में अपोलो हॉस्पिटल के बाहर भारी संख्या में अम्मा के समर्थक जमा हो गए थे। पूरी रात से लेकर अब तक समर्थक अस्पताल के बाहर रोते-बिलखते दिख रहे थे। बीते ढ़ाई महीने से चेन्नई के अपोलो अस्पताल में जयललिता भर्ती थीं।
जयललिता उन गिनी चुनी मुख्यमंत्रियों में थीं जिनके लिए राज्य की जनता कभी भी जान भी न्यौछावर करने को तैयार रहती है। जयललिता 22 सितंबर से अस्पताल में भर्ती थीं और उनके समर्थक अक्सर अस्पताल के बाहर ही उनकी सलामती की दुआ करते नजर आते थे।लेबल: हिंदी समाचार, AIADMK, Chennai, CM, Died, India, Politics, Tamil Nadu