डिजिटल मोड से पेमेंट करने वालों के लिए खुशखबरी, ...जानिए

नोटबंदी के बाद नकद लेनदेन कम करने की दिशा में कदम उठाते हुए सरकार ने गुरुवार को डिजिटल भुगतान करने वाले लोगों के लिए 11 छूटों की घोषणा की।
गुरुवार को अरुण जेटली ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में ऐलान करते हुए कहा-
"मुख्य उद्देश्य ये है कि ज्यादा से ज्यादा जहां भी संभव हो इकोनॉमी में कैश ट्रांजैक्शन कम किया जाएगा। इसके ऑप्शन के रूप में डिजिटल ट्रांजैक्शन को बढ़ाना है।"
''सरकार क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, ई-वॉलेट और बाकी सारे डिजिटल करंसी मेथड को इम्प्लीमेंट करने की कोशिश रही है। सरकार ने डिजिटल पॉलिसी के तहत कुछ निर्णय लिए हैं।''
1. पेट्रोल-डीजल के 4.5 करोड़ कंज्यूमर्स को मिलेगा डिस्काउंट
2. एक लाख गांवों में फ्री PoS मशीनें
3. किसानों को मिलेगा रुपे कार्ड
4. रेलवे टिकट पर 0.5% डिस्काउंट
5. रेल टिकट बुकिंग पर फ्री एक्सीडेंटल इन्श्योरेंस
6. रेलवे फैसिलिटीज पर 5% डिस्काउंट
7. नई ऑनलाइन इन्श्योरेंस पॉलिसी और प्रीमियम पर 10% डिस्काउंट
8. PSUs के जरिए भी देंगे फायदा
9. सस्ती होंगी PoS मशीनें
10. 2000 रुपए तक डेबिट-क्रेडिट कार्ड के सिंगल ट्रांजैक्शन पर सर्विस टैक्‍स से मिलेगी छूट
11. टोल प्लाजा पर भी डिस्काउंट

लेबल: , , , , ,