शराबबंदी के बाद नीतीश कुमार लगातार बिहार में अपराध की संख्या में कमी आने का दावा कर रहे हैं। इस बीच बिहार स्थित मुंगेर जिला के पुलिस क्राइम पर लगाम लगाने के लिए अनोखा प्लान तैयार किया है।
मुंगेर पुलिस ने चाय पे चर्चा का विचार दिया है जिसके तहत लोग अपने इलाके में अपराध से जुड़ी सूचना गश्ती दल के साथ साझा करेंगे।
बिहार का यह जिला अवैध हथियार कारोबार के लिए कुख्यात इस जिले में अपराध से असरदार तरीके से निपटने के लिए यह विचार मुंगरे के पुलिस अधीक्षक आशीष भारती का है। एसपी ने कहा कि कार्यक्रम के तहत गांव के लोग चाय पे चर्चा के दौरान अपने इलाके के क्राइम की सूचना गश्ती दल के साथ साझा करेंगे।
गश्ती दल को इलाके के लोगों के हस्ताक्षर वाला एक फार्म मिलेगा कि वे वहां गए इसे इलाके में उनके जाने के सबूत के तौर पर माना जाएगा।
निवासियों को पुलिस मित्र कार्ड दिया जाएगा जिसमें एसपी का दस्तखत होगा। इसमें अपराध को कम करने के उनके प्रयासों की सराहना होगी।
एसपी ने कहा कि इससे निवासियों के साथ पुलिस के बेहतर संबंध बनाने में मदद मिलेगी।लेबल: जरा हट के, हिंदी समाचार, Bihar, Crime, Munger, Police