रिलायंस जिओ यूजर्स के लिए एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (आरबीआई) के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने जियो को लेकर गुरुवार को बड़ा ऐलान किया है। जियो ने हैप्पी न्यू ईयर ऑफर लॉन्च किया है जिसके तहत उपभोक्ताओं को 31 मार्च 2017 तक जियो की सर्विस पूरी तरह फ्री मिलेगी। उन्होंने कहा कि सभी उपभोक्ताओं को इसका लाभ मिलेगा और सभी यूजर्स और नए ग्राहक 31 मार्च 2017 सभी सुविधाओं के साथ इंटरनेट बिल्कुल फ्री इस्तेमाल कर पाएंगे।
मुकेश अंबानी ने कहा
- Jio का वेलकम ऑफर सुपरहिट रहा।
- हर दिन Jio के साथ 6 लाख ग्राहक जुड़े।
- फेसबुक वॉट्सएप से ज्यादा तेजी से बढ़ा Jio।
- Jio के फिलहाल 5 करोड़ ग्राहक है।
- Jio में नंबर पोर्टेबिलिटी पूरी तरह से शुरू हो चुकी है।
जियो दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ने वाली कंपनी है। जियो ने फेसबुक, वॉट्सऐप के मुकाबले ज्यादा तेजी से ग्रोथ किया है। जियो वेलकम ऑफर सुपरहिट रहा और 25 गुना ज्यादा डाटा का इस्तेमाल हो रहा है। जियो ने अब तक 5 करोड़ ग्राहक बना लिए हैं।
- जियो पर 900 करोड़ वॉइस कॉल ब्लॉक की गई हैं।
- हालांकि, इस दौरान दूसरी कंपनियों से सपोर्ट नहीं मिला।
- फिर भी कॉल ब्लॉक को 90 फीसदी से घटाकर 20 फीसदी पर ले आए हैं।
- आगे कॉल ब्लॉक को घटाकर 0.2 फीसदी तक लेकर आएंगे।
- जियो के लिए डाटा की दिक्कतें आई हैं, लेकिन दूसरी कंपनियों के मुकाबले 4 गुना ज्यादा डाटा की मांग है।
- साथ ही जियो MNP सपोर्ट करेगा, और एंटरप्राइज के अलावा हाई-एंड ग्राहकों के लिए मोबाइल नंबर पोर्टेलिटी की सुविधा दी जाएगी।
- जियो सिम की होम डिलिवरी की शुरुआत की गई है।
- माई जियो ऐप पर जियो सिम की होम डिलीवरी सेवा दी जाएगी।
- जियो सिम की डिलीवरी होने के बाद 5 मिनट में एक्टिवेट किया जा सकेगा।
लेबल: 4G, हिंदी समाचार, India, Internet, Jio, Mobile, Reliance, Technology