जी हां अब बिहार की राजधानी पटना के हनुमान मंदिर में भी तिरुपति बालाजी मंदिर के समतुल्य लड्डू मिलना शुरू हो गया है। भक्तों की मांग पर महावीर मंदिर प्रबंधन ने इसकी शुरूआत की है।
महावीर मंदिर में मिलने वाले नैवेद्यम लड्डू से इसका दाम 10 रुपये अधिक रखा गया है। महावीर मंदिर प्रबंधन के संयोजक आचार्य किशोर कुणाल नें बताया कि अब मंदिर में नैवेद्धम के साथ-साथ तिरुपति का ऑरिजिनल लड्डू भी मिलना शुरू हो गया है। इसका नाम नवीन नैवेद्यम रखा गया है।
उन्होंने बताया कि तिरुपति के लड्डू में केसर नही मिलाया जाता है, वहीं चीनी की मात्रा भी अधिक होती है। लिहाजा व्यवसायिक दृष्टिकोण से यह मंदिर प्रशासन के लिए अधिक फायदेमंद है।
महावीर मंदिर पटना के संयोजक किशोर कुणाल ने बताया कि इस लड्डू बनाने के लिए तिरुपति बालाजी मंदिर से कारीगर बुलाए गए हैं। उन्होंने कहा कि इस लड्डू की खासियत यह है कि इसे कई दिनों तक रखा जा सकता है।लेबल: हिंदी समाचार, Bihar, Hindu, Patna, Religion, Temple