बिहार के पटना से असम में गुवाहाटी जा रही कैपिटल एक्सप्रेस ट्रेन मंगलवार रात पश्चिम बंगाल-असम बॉर्डर के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई। ट्रेन राजेन्द्र नगर टर्मिनल से गुवाहाटी जा रही थी। यह हादसा अलीपुरद्वार के निकट सिमुलतला स्टेशन के पास हुआ है। ट्रेन के दो डिब्बे और इंजन पटरी से उतर गए। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। वही छह अन्य लोग घायल है।
रात 9.15 बजे पश्चिम बंगाल के अलिपुरदुआर जिले में समुकतला रोड स्टेशन के पास ट्रेन पटरी से उतर गई। इंजन, एसएलआर और एक जनरल कोच पटरी से उतरे। एसलआर और जनरल कोच एक-दूसरे के अंदर घुसकर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। रात 10 बजे के आसपास रिलीफ ट्रेन आैर रेलवे के डॉक्टर घटनास्थल पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया।
घायलों को डिब्बों से निकालकर अस्पताल भिजवाया गया। देर रात तक क्षतिग्रस्त डिब्बों में फंसे लोगों को बाहर निकालने का काम चल रहा था। डिब्बे एक-दूसरे के अंदर घुसकर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। आसपास के ग्रामीणों की मदद से जिला प्रशासन ने देर रात राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया था। घटना के कारणों की जांच कराई जाएगी।लेबल: हिंदी समाचार, Accident, Assam, Bihar, Guwahati, Patna, Railway, West Bengal