10 दिसम्बर के बाद इन जगहों पर नहीं चलेंगे 500 के पुराने नोट...

रेलवे काउंटर, मेट्रो रेल और सरकारी बसों में 500 रुपए के पुराने नोट अब नहीं चलेंगे। इन जगहों पर इन नोटों का इस्तेमाल अब 15 दिसम्बर की जगह 10 दिसम्बर तक ही किया जा सकेगा। केंद्रीय वित्त मंत्रालय ने इस बदलाव को लेकर एक अधिसूचना जारी की है। आरबीआई ने कहा कि रेलवे टिकट काउंटरों, सरकारी बसों और ट्रेनों की कैटरिंग सेवाओं में 10 दिसम्बर की आधी रात से 500 रुपए के पुराने नोट नहीं लिए जाएंगे।

15 जगहों पर 15 दिसंबर तक चलते रहेंगे 500 के पुराने नोट ...
- सरकारी अस्पताल, फार्मेसी, सहकारी भंडार से 5 हजार रु। तक का सामान, मिल्क बूथ, श्मशान घाट / कब्रिस्तान, एलपीजी सिलेंडर, स्मारकों के टिकट 500 के पुराने नोटों से लिए जा सकते हैं।
- स्थानीय निकायों के बिल-जुर्माना, घर का बिजली / पानी का बिल, कोर्ट फीस, सरकारी दुकानों से बीज, सरकारी स्कूलों की दो हजार रु। तक की फीस, सरकारी कॉलेजों की फीस, 500 रु। तक का प्रीपेड मोबाइल रिचार्ज, टोल प्लाजा पर पुराने 500 के नोट स्वीकार किए जाएंगे।

लेबल: , , , , ,